आगरालीक्स ..आगरा में 18 अगस्त का प्रेस रिव्यू, आगरा की तर्ज पर प्रदेश में सम विषम में बाजार खोलने की तैयारी, जिम, रेस्टोरेंट खुले।
आगरा में 18 अगस्त के न्यूजपेपरों में प्रकाशित प्रमुख खबरें, शास्त्रीय संगीत के पुरोधा पंडित जसराज का निधन, बारामुला में सुरक्षाबलों पर हमला, चार जवान शहीद, दो आतंकी ढेर, जेईई मेन व नीट टालने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार, कहा छात्रों का साल बर्बाद नहीं कर सकते, एक से छह सितंबर तक जेईई मेन और 13 सितंबर को नीट प्रस्तावित। प्रदेश में सम विषय की तर्ज पर बाजार खोलने की तैयारी। संसदीय समिति कर सकती है फेसबुक से सवाल जवाब, विधानसभा सत्र के लिए हर विधायक की होगी कोरोना की जांच, संपत्ति क्षति दावा प्राधिकरण के गठन को मंजूरी। यूपी में बना महिला और बाल सुरक्षा संगठन,

अमर उजाला ..आज से खुल जाएंगे 2000 रेस्टोरेंट और 250 जिम, पार्क अब पूरे दिन खुलेंगे
ताजमहल और लालकिला छोड कल से अन्य स्मारक खोले जा सकते हैं
पढाई ना परीक्षा, विवि के आवासीय संस्थान के छात्रों से वसूली जा रही फीस
दैनिक जागरण ..आगरा में कोरोना के 35 नए केस, कोरोना पॉजिटिव पूर्व विधायक छोटेलाल वर्मा की पत्नी की मौत
बिजली बिल माफ करने के लिए जनसभा से पहले बाल योगी नजरबंद
बदमाशों की बंदूकों और तमंचों पर चला पुलिस का हथौडा
हिंदुस्तान.. संभल जाइए, दूसरा दौर ज्यादा खतरनाक
इस महीने और बरसेंगे बादल
अस्थायी जेल से फरार रवि भिंड में चाकू के साथ पकडा
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/