आगरालीक्स ..आगरा में रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खा सकेंगे, रात 10 बजे तक रेस्टोरेंट खुलेंगे, जाने कोरोना काल में रेस्टोरेंट में कैसे खाना खा सकेंगे।
आगरा में डीएम प्रभु एन सिंह ने रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाने के आदेश जारी कर दिए हैं, इसके साथ ही 22 मार्च से बंद रेस्टोरेंट में तैयारी शुरू हो गई है, आगरा में रेस्टोरेंट खुलने पर अलग ही नजारा होगा।
50 फीसद ग्राहक ही बुलाएं
अनलॉक में रेस्टोरेंट खोलने के लिए मानक बनाए गए हैं, इसके तहत रेस्टोरेंट की क्षमता से 50 फीसद ही लोगों को बैठकर खाना खाने दिया जाए। इसके साथ ही मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जाए।