आगरालीक्स ..आगरा कमिश्नरी के प्रशासनिक अधिकारी कोरोन संक्रमित, कमिश्नरी को सील कर दिया गया है।
आगरा में कोरोना के केस 2353 पहुंच गए हैं, मंगलवार को कमिश्नर, आगरा कार्यालय के एक प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने क बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। इससे पहले कमिश्नर, आगरा अनिल कुमार के परिजनों के साथ ही क्लर्क और सुरक्षा कर्मी पॉजिटिव आ चुके हैं। ऐसे में कमिश्नरी को सील कर दिया गया है, आने जाने पर रोक लगा दी है।
आगरा में वीवीआईपी हुए संक्रमित
सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी और बेटा
विधायक योगेंद्र उपाध्याय और उनके परिजन
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य
कमिश्नर, आगरा के परिजन, कमिश्नर, कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी