आगरा में एडीजी अजय आनंद ने कमला नगर थाने का शुभारंभ किया, अभी तक कमला नगर, बल्केश्वर क्षेत्र न्यू आगरा थाने में आता था। यह बडा क्षेत्र और कारोबारी रहते हैं, ऐसे में आगरा शहर का यह 18 वां नया थाना है। थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा बनाए गए हैं। इसके साथ ही तीन चौकी प्रभारी, दो दरोगा, तीन हेड कांस्टेबल और 17 सिपाही और एक महिला सिपाही तैनात किए गए हैं। कमला नगर थाना हरीपर्वत सीओ के अंडर में आएगा, हरीपर्वत सर्किल में थाना सिकंदरा, न्यू आगरा, कमला नगर और हरीपर्वत हैं।
जिले में थानों की संख्या हुई 43
जिले में अभी तक 42 थाने थे, कमला नगर थाना शुरू होने से जिले में थानों की संख्या 43 पहुंच गई है। इसके साथ ही एक साइबर थाना और एक विजिलेंस थाना भी है।
थाने का नंबर 9454402766