आगरालीक्स ..आगरा में एचडीएफसी के एमडी सहित 16 पर गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के पुष्पांजलि ग्रुप के निदेशक मयंक अग्रवाल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, इसमें आरोप लगाया गया कि उनका एचडीएफसी बैंक में एकाउंट था, इस बजत खाते को आयकर ने होल्ड कर दिया। ऐसे में उनके बजत खाते से धोखाधडी कर 98 70 लाख रुपये निकाल लिए गए। जांच में पता चला कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से रकम निकाली गई थी, इस मामले में कर्मचारियों को जेल भेजा था, लेकिन अभी तक खाते से निकली रकम ब्याज सहित वापस नहीं हुई है।
मयंक अग्रवाल द्वारा कोर्ट के माध्यम से दर्ज कराए गए मुकदमे में एचडीएफसी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्यपुरी निवासी मुंबई, एडीशनल डायरेक्टर भवेश सी जावेरी आगरा, कंपनी के सेक्रेटरी संतोष्ज्ञ जी हलदनकर निवासी मुंबई, एडीशनल डायरेक्टर संजीव संचार निवासी गुरुग्राम, डायरेक्टर श्यामला गोपीनाथ निवासी मुंबई, होलटाइम डायरेक्टर कैजाद मानेक भरुचा निवासी मुंबई, डायरेक्टर श्रीकांत नधामुनी निवासी आगरा, एडीशनल डायरेक्टर संदीप प्रवीन पारीख निवासी मुंबई, डायरेक्टर मलय योगेंद्र पटेल निवासी अहमदाबाद, एडीशनल डायरेक्टर द्विारिकानाथ रंगनाथ मविनाकेरे, शशिधर जगदीशन, सीएफओ केएमपी श्रीनिवासन, तत्कालीन शाखा प्रबंधक वर्तमान शाखा प्रबंधक, बैंक सेनापति उमेश चंद्र सारंगी नामजद किए गए हैं।
एकाउंट में जमा थे एक करोड से अधिक
बिजनेस मैन मयंक अग्रवाल ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि उनका एचडीएफसी बैंक में एकाउंट है, उनके एकाउंट में 17 जनवरी 2018 को एक करोड से अधिक जमा थे, पफरवरी 2018 में खाते में बैलेंस चैक कराया तो उसमें 19 9574 रुपये थे, 98 70 लाख रुपये एकाउंट से फर्जीवाडा कर निकाले गए।