आगरालीक्स.. आगरा का 20 अगस्त का प्रेस रिव्यू, एसएन की महिला जूनियर डॉक्टर की हत्या का आरोप हिरासत में, मकान ढहने से कारोबारी, पत्नी और बेटी की मौत
आगरा में 20 अगस्त को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, सरकारी नौकरियों के लिए देश में अब एक एजेंसी एक परीक्षा, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी को कैबिनेट की मंजूरी, समूह ख और ग के पदों पर होगी भर्ती, एसएससी, रेलवे व बैंक की परीक्षाएं भी इसी तरह से होंगी।सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सुशांत प्रतिभाशाली अभिनेता, मौत का राजफाश होना जरूरी, सीबीआई को जांच, बिहार में दर्ज एफआईआर सही, रिया की याचिका खारिज, आरटीओ के दलाल और उसके पांच साथियों ने 34 सवारियों से भरी बस मलपुरा में की हाईजैक, इटावा में बरामद। एसएन की जूनियर डॉक्टर की अपहरण के बाद हत्या। मुस्लिम विवाह अधिनियम को चुनौती, बताया भेदभाव पूर्ण, नौसेना की तैयारियों पर पूरा भरोसा, राजनाथ सिंह, सशस्त्र विरोध के बाद माली के राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, मौलाना साद के दिल्ली मुंबई सहित 30 ठिकानों पर छापा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत और बिगडी
अमर उजाला.. तीन मंजिला मकान ढहा, जूता कारीगर, पत्नी व बच्ची की मौत
कोख के सौदागर प्रकरण में दो महीने बाद बंगलूरू से पकडा गया मास्टरमाइंड डॉ विष्णुकांत
प्रकाश नगर के रेल अंडरपास में पांच फुट भरा पानी, राहगीर डूबा

दैनिक जागरण.. एसएन की डॉ योगिता गौतम की हत्या, कोरोना संक्रमित गर्भवती की कराई थी पहली डिलीवरी
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह सहित कोरोना के 25 नए केस, कुल केस 2395
एत्माउददौला के कटरा बजीर खां में गददा फैक्ट्री में लगी भीषण आग
हिंदुस्तान ..डॉ योगिता गौतम हत्या मामला, मां और भाई के बहते रहे आंसू पर पुलिस नहीं पिघली, डॉ योगिता के परिजन बोले पुलिस थाने में जैसा हमारे साथ्ज्ञ व्यवहार हुआ वैसा किसी और के साथ न हो। आरोपित डॉ विवेक हिरासत में, पल पल बदले बयान
एसटीएफ ने 25 हजार का ईनामी दबोचा
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/