आगरालीक्स.. आगरा के एसएन की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में डॉ विवेक तिवारी पर अपहरण, हत्या, एससी एसटी एक्ट, शव छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, डॉ विवेक तिवारी को पुलिस रिमांड पर लेगी।
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की उसके साथ एमएमबीएस में सीनियर रहे कानपुर निवासी डॉ विवेक तिवारी ने हत्या कर दी थी, गुरुवार को पुलिस ने डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट कर लिया, पहले उसने बयान दिया कि गला दबाने के बाद चाकू से बार कर योगिता की हत्या की गई। लेकिन पोस्टमार्टम में शरीर से तीन गोली मिली, इसके बाद डॉ विवेक ने कहा कि वह डॉ योगिता को अपने साथ कार में ले गया, चलती कार में माल रोड पर एक के बाद एक तीन गोली मारी, उसका गला भी दबाया और चाकू से भी बार किया।
हम एससी वह ब्राह्रमण कैसे करते शादी
डॉ योगिता के पिता अंबेश गौतम जवाहर नवोदय विद्यालय समिति जयपुर रीजन में अधिकारी हैं, उन्होंने मीडिया को बताया कि हम एससी हैं और डॉ विवेक ब्राहृमण था, बेटी ने बताया था कि डॉ विवेक शादी के लिए दबाव बना रहा है लेकिन शादी कैसे करते, सामज में लोग क्या कहते, डॉ विवेक के परिजन घर आते, वे शादी की बात करते तो कुछ सोझ सकते थे लेकिन इसका मौका नहीं दिया।
रिमांड पर लेगी पुलिस
डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट करने के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया गया, जिस हथियार से डॉ योगिता को तीन गोली मारी गईं यह अभी नहीं मिला है, ऐसे में आगरा पुलिस डॉ विवेक को रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी।