आगरालीक्स.. सितंबर से स्कूल खुलने का सिलसिला शुरू हो रहा है, सबसे पहले असम में एक सितंबर से स्कूल खुलने जा रहे हैं, इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में 15 सितंबर से स्कूल खुल सकते हैं।
असम के शिक्षा मंत्री हिमांत विश्व शर्मा ने स्कूल कॉलेज खोलने के लिए गाइड लाइन तैयार कर ली हैं, असर के सभी स्कूल कॉलेज एक सितंबर से खुल जाएंगे। शिक्षक और कर्मचारियों को कोविड 19 की जांच करानी होगी, निगेटिव रिपोर्ट आने पर ही कॉलेज आ सकेंगे।
फीस में 25 फीसद की छूट
असम के शिक्षा मंत्री ने गुवाहटी कोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि स्कूल कॉलेजों को अपनी फीस में 25 फीसद की छूट देनी होगी, राज्य के सभी कॉलेजों को 25 फीसद सीटें बढानी होंगी।