आगरालीक्स.. नीट और जेईई मेन्स टल सकती हैं, नीट की परीक्षा के डर से छात्रा ने की सुसाइड,
ये दोनों परीक्षाएं सितंबर में होनी हैं, मीडिया ने शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि नीट और जेईई मेंस की परीक्षाएं टल सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने जेईई मेन्स और नीट कराने के लिए हरी झंडी दे दी है, नीट 13 सितंबर हो होना है और जेईई मेंस छह से 13 सितंबर तक प्रस्तावित हैं। इन परीक्षाओं को लेकर शिक्षा मंत्रालय इस मामले में होम मिनिस्ट्री और स्वास्थ्य मंत्रालय से चर्चा करेगा, इसे लेकर 25 अगस्त के बाद दो बैठक होंगी, इसके बाद परीक्षा तिथि पर निर्णय लिया जाएगा।
नीट के डर से छात्रा ने किया सुसाइड
कोयम्बटूर की 19 साल की छात्रा सुबाश्री ने नीट के डर से सुसाइड कर ली, डीएमके के सांसद कनिमोझी ने परीक्षा रदद करने की मांग की है।