आगरालीक्स.. आगरा में शक्तिवर्धक दवा बूमेन बूस्टर क्रीम, चकदे तेल, मेल पावर क्रीम की अवैध तरीकी से कंपनी बनाकर आनलाइन बिक्री कर रहा गिरोह, दो अरेस्ट। दवाओं की एमआरपी बदलकर मोटी कमाई कर रहे थे। पुलिस ने दो को अरेस्ट कर लिया है, उनका एक साथी फरार है।
शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कारगिल तिराहे के पास भावना मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के द्वितीय तल पर माई आपरेटर नाम से फर्जी कंपनी चला रहे वीकेश यादव निवासी बाईंपुर सिकंदरा और प्रशांत शर्मा निवासी धनौली को अरेस्ट किया है। पूछताछ में इन्होंने बताया कि डिसिस केयर वल्र्ड नाम से कंपनी संचालित है, इस कंपनी की दवा की आनलाइन बुकिंग करते हैं। आर्डर मिलने पर दवाएं अजंता हेल्थ केयर, कैलाश मोड सिकंदरा, मित्तल फार्मेसिस्ट लोहामंडी, जीफार्मा से खरीदते हैं, ये तीनों आयुर्वेदिक कंपनी हैं। इन दवाओं को खरीदने के बाद 10 से 20 गुना ज्यादा की एमआरपी की स्लिप लगा देते हैं, इसके बाद दवाओं की आनलाइन सप्लाई करते हैं। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनका साथी कंपनी में मैनेजर शुभव वर्मा निवासी बांईपुर मौके से फरार हो गया।
ये दवाएं की जब्त
पुलिस ने डिग्राइड, बुमेन बूस्टर क्रीम, बूस्टर टेबलेट, आल बूस्टर क्रीम, मेल पावर क्रीम, एक्सट्रीम क्रीम व टेबलेट, साईज बूस्टर टेबलेट, चकदे तेल सहित शक्तिवर्धक दवाएं जब्त की हैं।