आगरालीक्स.. कोरोना से बचाव के लिए रूस की एक और वैक्सीन आ रही है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन की बेटी वैक्सीन स्पूटनिक वी लगवाने के बाद स्वस्थ हैं. दुनिया की पहली कोरोना की वैक्सीन बनाने वाला रूस पहला देश है, यह वैक्सीन रूस की राष्ट्रपति की बेटी ने स्वेच्छा से लगवाई थी।
दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन रूस के मास्को की गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर ने बनाई थी, स्पूटनिक वी वैक्सीन को रूस के राष्ट्रपति पुतिन की एक बेटी ने स्वेच्छा से लगवाया है, उनकी दो बेटी हैं, वैक्सीन किस बेटी को लगाई गई है यह डिक्लेयर नहीं किया गया है। वैक्सीन की पहली डोज लगने के बाद तापमान 38 4 फेरानाइट था, दूसरे दिन तापमान 37 फेरानाइट था। 21 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई, वैक्सीन की दो डोज लग चुकी हैं वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
रूस में एक और वैक्सीन हो रही तैयार
रूस में अब एक और वैक्सीन तैयार हो रही है, वेक्टर इंस्टीटयूट द्वारा दूसरी वैक्सीन तैयार की जा रही है, यह सितंबर में बाजार में आ जाएगी। जनवरी से वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी।