आगरालीक्स..अनलॉक चार में नौं वीं से 12 वीं तक के छात्र सशर्त स्कूल जा सकेंगे. 21 सितंबर के बाद नौंवी से 12 वीं तक के छात्रों को स्कूल में टीचर से सलाह लेने के लिए अनुमति दी जाएगी, कंटेनमेंट जोन के बाहर स्कूल हैं तो ही छात्र जा सकेंगे।
एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो रहा है, इसमें स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है लेकिन 21 सितंबर के बाद नौंवी से 12 वीं तक के छात्र स्कूल में टीचर से सलाह लेने जा सकेंगे, इसके लिए अनुमति लेनी होगी।
पीजी और रिसर्च स्कॉलर जा सकेंगे कॉलेज
21 सितंबर के बाद पीजी के वे छात्र जो टेक्निकल और प्रैक्टिकल के लिए कॉलेज जाना चाहते हैं वे जा सकेंगे, इसके साथ ही रिसर्च स्कॉलर्स को कॉलेज जाने की छूट दी जाएगी।