आगरालीक्स ..आगरा में जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए आगरा में चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे, आगरा सहित प्रदेश के 10 शहरों में एक हजार चार्जिंग स्टेशन खोले जाने हैं। इसके बाद प्रदेश के अन्य शहरों में चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे।
आगरा में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढावा दिया जाना है, इसके लिए आगरा सहित प्रदेश के 10 शहरों में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोले जाने हैं, इन 10 शहरों में एक हजार स्टेशन खोले जाएंगे, ये स्टेशन पेट्रोल पंप के आस पास खोले जाएंगे, इसके लिए प्रति घंटा चार्ज लिया जाएगा।