आगरालीक्स.. अनलॉक 3 के आखिरी दिन सडकों से लेकर बाजारों में भीड है, देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें.
होम मिनिस्ट्रर अमित शाह एम्स से डिस्चार्ज, उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए एम्स में भर्ती किया गया था, कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका मेदांता में इलाज चला था।
पूर्वी लदृदाख में पेंगोंग झील के पास चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की, जिससे क्षेत्र में जबरदस्त तनाव है। इसके बाद श्रीनगर लेह मार्ग आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।
महाराष्ट्र के नासिक स्थित सरकारी छापेखाने में नोटों की सपफाई बंद कर दी गई है, यहां काम करने वाले 40 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे इसे 5 दिन के लिए बंद कर दिया गया है
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण सडक दुर्घटना में पांच मजदूरों की मौत, 12 गंभीर घायल, मजदूरों को ले जा रही जीप सडक किनारे खडे ट्रक में जा घुसी
आगरा के एत्माउददौला क्षेत्र में प्रोविजनल स्टोर संचालक, उनकी पत्नी और बेटे की हत्या
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की हालत गंभीर, वे कोमा में हैं और वेंटीलेटर पर हैं
सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण पर एक रुपये जुर्माना लगाया है
सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच का 11 वां दिन है, केस की आरोपी रिया चक्रवती से सीबीआई तीन दिन में 26 घंटे पूछताछ की है, आज भी पूछताछ होगी, सुशांत की बहन नीतू से भी आज पूछताछ होगी।
सरकारी डॉक्टरों को पीजी में प्रवेश के लिए आरक्षण को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, 5 जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुनाते हुए राज्य सरकारों को सरकारी डॉक्टरों के लिए नीट पीजी मेडिकल सीटों में आरक्षण देने की अनुमति दी है, हालांकि कोर्ट ने कहा है कि डॉक्टरों को ग्रामीण क्षेत्र, दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में पांच साल तक काम करना चाहिए।
विजय माल्या को को सुप्रीम कोर्ट से झटका, माल्या ने कोर्ट के एक आदेश की अवहेलना करते हुए चार करोड अमेरिकी डॉक्टर अपने बच्चों के नाम ट्रांसफर कर दिए थे, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया था, कोर्ट ने माल्या की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है।
कोरोना के 24 घंटे में भारत में 78512 नए केस, कोरोना के केस 36 लाख पार.