आगरालीक्स.. आगरा पुलिस ने घायल मोर की जान बचाई, उस पर कुत्तों ने हमला बोल दिया था, पुलिस ने उसे वन विभाग की वाइल्ड लाइफ को सौंप दिया।
आगरा में सोमवार सुबह पुलिस की पीआरवी 4078 को सूचना मिली कि पोइया घाट रोड पर कुत्तों ने मोर को शिकार बना लिया है, इससे मोर घायल हो गया है, पुलिस वहां पहुंची और उसे बचाया।