आगरालीक्स ..आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध सेंट जोंस, आगरा कॉलेज, आरबीएस में बीए, बीएससी, बीकॉम में प्रवेश की तिथि बढा दी है, अभी 31 अगस्त अंतिम तिथि थी. इसे बढाकर 15 सितंबर कर दिया गया है।
आगरा के आंबेडकर विवि से आगरा के साथ ही मथुरा, फीरोजाबाद, अलीगढ, हाथरस, एटा, मैनपुरी और कासगंज में संबदृध् कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि ने 31 अगस्त अंतिम तिथि रखी थी, कुलपति डॉ अशोक मित्तल ने बताया कि स्नातक में प्रवेश की तिथि छात्र हित में 15 सितंबर तक बढा दी गई है।
एमए, एमएससी, एमकॉम में पांच सितंबर से प्रवेश प्रक्रिया
वहीं, एमए, एमएससी, एमकॉम में प्रवेश की प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो रही है, अभी कॉलेजों में पीजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं की है। विवि ने भी अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षा नहीं कराई है, उनका रिजल्ट घोषित होने के बाद ही विवि में प्रवेश ले सकेंगे।