आगरालीक्स.. आगरा में अब बाजार सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुलेंगे, 55 घंटे का मिनी लॉक डाउन खत्म कर दिया है, अब रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी और बाजार रविवार को ही बंद रहेंगे।
आगरा सहित यूपी में शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक वीकएंड लॉक डाउन में बाजार बंद रहने के साथ ही बेवजह बाहर जाने पर रोक थी। ऐसे में एक सितंबर से अनलॉक 4 लागू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बाजार सुबह 09 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुलें। प्रदेश में बाजारों की साप्ताहिक बन्दी रविवार को निर्धारित की जाए।
कोरोना संक्रमण में जीडीपी न्यूनतम स्तर – 23 फीसद पर पहुंचने के बाद उठाए जा रहे कदम
कोरोना संक्रमण में अप्रैल से जून की पहली तिमाही में जीडीपी न्यूनतम स्तर – 23 फीसद तक पहुंच गई है, इसके साथ ही सरकार को जीएसटी सहित अन्य मदों से राजस्व भी बहुत कम मिल रहा है। इन हालातों में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और बाजार में दम डालने के लिए यूपी सरकार ने शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक 55 घंटे के लॉक डाउन को समाप्त कर दिया है, अब बाजार पूरे प्रदेश में एक ही दिन रविवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही बाजार खुलने का समय भी सुबह नौ से रात नौ बजे तक निर्धारित कर दिया है।