आगरालीक्स.. आगरा के राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राज्यमंत्री डॉ जीएस धर्मेश लखनऊ गए थे, वहां एंटीजन टेस्ट किया गया है। रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इससे पहले राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इससे पहले आगरा के विधायक योगेंद्र उपाध्याय और उनके परिजन, सांसद एसपी सिंह बघेल की पत्नी और बेटे की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।