आगरालीक्स ..आगरा में अब शनिवार को बाजार खुलेंगे, डीएम प्रभु एन सिंह ने दुकानदारों के मास्क ना पहनने पर दुकान तीन के लिए सील करने, आटो में सवारियों के मास्क ना
पहनने पर तीन दिन के लिए बंद करने के आदेश दिए हैं।
आगरा सहित यूपी में वीकएंड लॉक डाउन खत्म कर दिया है, अब शनिवार और रविवार की जगह रविवार को बाजार बंद रहेंगे। शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक प्रतिबंध रहेगा। बाजारों के छह दिन तक खुलने के कारण कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ गया है। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा है कि दुकानदार बिना मास्क के मिलता है तो दुकान को तीन दिन के लिए सील कर दिया जाएगा। इसी तरह से ग्राहक मास्क पहने बिना जाते हैं तो सख्ती की जाएगी।
आटो किए जाएंगे तीन दिन के लिए बंद
आटो में सवारी बिना मास्क के बैठ रही हैं, इसे लेकर भी सख्ती की गई है, अब आटो में बिना मास्क के सवारी मिलती हैं तो आटो को तीन दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा।