आगरालीक्स ..देश में पबजी, वीचैट, कैमकार्ड, साइबर हंटर सहित 118 मोबाइल एप ब्लॉक कर दिए हैं. सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बुधवार को मोबाइल गेम पबजी, वी चैट सहित 118 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया। इन 118 मोबाइल एप को ब्लॉक करते हुए कहा है कि ये भारत की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा हैं। मंत्रालय ने कहा है कि उसे विभिन्न सूत्रों से शिकायतें मिली हैं और कई रिपोर्टस आई हैं जिनमें पता चला है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कई मोबाइल एप इसे इस्तेमाल करने वालों का डाटा चुरा रहे हैं। इस डाटा को भारत से बाहर लोकेशंस पर अव्यवस्थित तरीके से भेज रहे हैं।


