आगरालीक्स …भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, गले में खराश और तकलीफ होने पर कोरोना की जांच कराई थी। कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया है।
आगरा सहित देश भर में कोरोना के केस तेजी से बढ रहे हैं, ऐसे में प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की कोरोना की जांच की गई। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है।