आगरालीक्स ..आगरा सहित देश दुनिया की दोपहर एक बजे तक की खबरें, सुशांत मामले में रिया के भाई शोवित को अपने साथ ले गई एनसीबी, पटाखा फैक्ट्री में धमाका पांच की मौत।
रिया के घर पर छापेमारी
सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती के घर आज एमसीबी की टीम ने सर्च आॅपरेशन किया। करीब साढे तीन घंटे तक चले सर्च आॅपरेशन में रिया का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है। टीम रिया के भाई को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। एमसीबी टीम रिया के भाई शोभित और नशा कारोबारी सैमुअल मिरांडा जैद और बाशित को आमने—सामने बिठाकर पूछताछ करेगी।

रेप के साथ बच्ची की हत्या
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन साल की बच्ची की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने बडा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। लाश गन्ने के खेत में फेंक दी। इस मामले में कोई पकडा नहीं गया है।
राजनाथ भारतीय दूतावास पहुंचे
रूस की राजधानी मास्को पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज भारतीय दूतावास पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की।
बारामूला में मुठभेड, मेजर घायल
बारामूला में आतंकियों से मुठभेड के दौरान सेना का एक मेजर घायल हो गया। दोनों ओर से अभी फायरिंग जारी है। सुरक्षा बलों ने सर्च आॅपरेशन तेज कर दिया है।
पटाखा फैक्ट्री में आग, फैक्ट्री मालिक समेत 7 की मौत
मिलनाडु के कुडडालोर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में आज सुबह जोरदार धमाका हुआ। धमाके में फैक्ट्री मालिक समेत 7 की मौत, जबकि 2 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह पता लगाने को जांचकर्ता घटनास्थल पहुंचे।
थम नहीं रहा कोरोना का कहर
देश में कोरोना का कहर कम होता नहीं दिख रहा। हर रोज होने वाले मामलों का आंकडा पिछले दो दिनों से 83 हजार से ऊपर चल रहा है। आज देश में कोविड संक्रमित मामले 39 लाख ज्यादा हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1096 मरीजों की मौत हो चुकी है। अब तक देश में कुल 68472 लोगों की मौत हो गई है।
एक महिला के लिए चली ट्रेन
झारखंड में टाना आंदोलन के चलते दिल्ली—रांची रूट पर रेल यातायात ठप हो गया है। बीते कल दिल्ली से चलकर रांची जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस के यात्रियों को नौ घंटे इंतजार के बाद बसों के जरिये उनके गंतव्य तक भेजा गया। लेकिन एक महिला बस से जाने को तैयार नहीं हुई तो उसके लिए अलग से राजधानी एक्सप्रेस को चलाया गया।
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को जमानत
पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनउ बेंच ने जमानत याचिका मंजूर कर दी है, उन्हें तीन महीने की राहत दी गई। रेप के केस में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति फंसे हुए हैं।