आगरालीक्स.. क्रिकेटर हरभजन सिंह आईपीएल से हटे, चेन्नई सुपर किंग से सुरेश रैना के बाद हरभजन सिंह के आईपीएल से हटने से झटका लगा है।
दुबई में 19 सितंबर से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग के आलराउंर सुरेश रैना दुबई से भारत लौट आए हैं, इसके बाद शुक्रवार को हरभजन सिंह भी व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल से हट गए हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह भी चेन्नई सुपर किंग से खेल रहे थे।
चेन्नई सुपर किंग का मुंबई इंडियन से पहला मैच
आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होगा, पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियन्स के बीच में है। ऐसे में उप कप्तान सुरेश रैना और उसके बाद हरभजन सिंह के आईपीएल से हटने से चेन्नई सुपर किंग को झटका लगा है।