आगरालीक्स आज शिक्षक दिवस है, राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिन पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है, अपने शिक्षक से जुडे अनुभव 8218901805 वाटस एप करें, उन्हें प्रकाशित किया जाएगा।
5 सितंबर 1888 को तमिलनाडू में जन्मे सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और देश के दूसरे राष्ट्रपति बने, वे एक शिक्षक थे। ऐसा कहा जाता है कि एक बार उनके छात्रों ने कहा कि उनका जन्म दिन मनाना चाहतेे हैं, इस पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए तो गर्व होगा। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबल पुरस्कार के लिए नामित किया गया, 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।