आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना संक्रमित एक और की मौत, रिकॉर्ड 87 कोरोना के नए मरीज, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3291 पहुंची, 598 भर्ती, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में 5 सितंबर को रिकॉर्ड 87 नए केस आए हैं, इसके साथ ही 60 साल के न्यू आगरा निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, इन्हें 30 अगस्त को एसएन में भर्ती कराया गया था, इन्हें कोरोना के साथ ही अन्य बीमारियां थी, अभी तक 109 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।