आगरालीक्स ..आगरा की हवा में जहर खुलने लगा है, देश के प्रदूषित शहरों में आगरा पहले नंबर पर पहुंच चुका है, इससे सांस संबंधी बीमारी बढ़ी, कार्बन मोनोआक्साइड लगातार बढ रहा है।
आगरा में अनलॉक 4 में सडक पर वाहन फर्राटा भर रहे हैं, इससे वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। तीन सितंबर को आगरा प्रदूषित शहरों में देश में पहले नंबर पर रहा, शुक्रवार को आगरा देश के प्रदूषित शहरों में 7 वें पायदान पर था, शनिवार को आगरा का एक्यूआई अधिकतम 157 रिकॉर्ड किया गया, यह रात आठ बजे 80 था।
कार्बन मोनोआक्साइड और अति सूक्ष्म कण की मात्रा बढी
हवा में कार्बन मोनोआक्साइड का मानक चार माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होना चाहिए, आगरा की हवा में यह कई गुना ज्यादा है, इसी तरह से अति सूक्ष्म कणों की अधिकतम मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर होता है यह भी आगरा में कई गुना अधिक है।
यह हैं एक्यूआई के मानक
0-50 अच्छा
51-100 तक संतोषजनक
101-200 तक मध्यम स्थिति