आगरालीक्स.. आगरा में डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में डॉ एससी अग्रवाल सहित चार आरोपियों के गैर जमानती वारंट के लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है, इस मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई होगी।
आगरा में सात अगस्त को ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुमित अग्रवाल की पत्नी डॉ दीप्ति अग्रवाल की मौत होने के बाद ताजगंज थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर डॉ एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ अमित अग्रवाल, जिठानी डॉ तूलिका अग्रवाल को नामजद किया गया है। इसमें से डॉ सुमित को पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया गया। डॉ सुमित सहित अन्य को जमानत नहीं मिली है।
कोर्ट में गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस डॉ एससी अग्रवाल सहित चार आरोपियों को अरेस्ट नहीं कर सकी है, ऐसे में पुलिस ने शुक्रवार को चारों के लिए कोर्ट में गैर जमानती वारंट के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। सोमवार को सुनवाई होगी।
डॉ दीप्ति के पिता का आरोप, पुलिस कार्रवाई में बरत रही ढिलाई
डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ नरेश मंगला ने आरोप लगाए हैं कि पुलिस मामले में ढिलाई बरत रही है, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, उनका कहना है कि पांच दिन पहले डीजीपी से मुलाकात की थी। केस को अन्य एजेंसी और अन्य जनपद पर ट्रांसफर करने की मांग की है।