आगरालीक्स.. आगरा सहित देश दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज, सुशांत सिंह राजपूत मामले में किसी भी समय अरेस्ट हो सकती हैं रिया चक्रवती.
रिया चक्रवती को किसी भी समय अरेस्ट कर सकती है एनसीबी
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती से एनसीबी के अधिकारी इस मामले के ड्रग कनेक्शन को लेकर डीआरडीओ दफ्तर में पूछताछ कर रहे हैं। रिया को आज सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इससे पहले डीआरडीओ के लॉक अप समेत सभी स्थानों की सफाई कराई गई। समझा जाता है कि रिया को कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
देश में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के बजाय तेज होता जा रहा है। कुल संक्रमित मरीजों के मामले में भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बीते 24 घंटों में ही 90 हजार लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गए है। मरने वालों का आंकड़ा भी 71 हजार के पार पहुंच गया है। कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 70 हजार लोग ठीक हुए।
बच्चे ने सांप को निगला
बरेली के फतेहगंज के गांव भोलापुर में एक साल के बच्चे ने घर के आंगन में खेलते समय सांप को निगल लिया। बच्चे की मां ने उसके मुंह में कुछ भरा देखा तो उसने मुंह में हाथ डालकर आंशिक रूप से निगली चीज को बाहर निकाला तो वह सांप को देखकर हैरान रह गई। बच्चे का पिता धर्मपाल बच्चे और मृत छह इंच लंबे सांप को लेकर अस्पताल गए। चिकित्सा अधिकारी हरीशचंद्र ने बताया कि बच्चे को एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार यह एक क्रेट हैचलिंग (करैत सांप) था, जो बेहद जहरीला होता है, लेकिन समय से इलाज हो जाने से बच्चा खतरे से बाहर है।
किन्नरों की गुरु एकता जोशी की गोली मारकर हत्या
किन्नरों की गुरु एकता जोशी की दिल्ली में गोली मारकर हत्या, जीटीबी एन्क्लेव में उनके घर पर सुबह नौ बजे बदमाशों ने गोली मारी, एकता जोशी को तीन गोली लगी थीं, उनकी मौत हो गई।
बर्मिंघम शहर के सिटी सेंटर में चाकूबाजी
ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर के सिटी सेंटर में चाकूबाजी, मौके पर आपातकाल की टीमें पहुंच गई हैं। कई लोगों के चाकू लगने की खबर है।