आगरालीक्स ..आगरा का सात सितंबर का प्रेस रिव्यू, कोरोना से पहले स्वास्थ्य कर्मी की मौत, वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी रास्ता बंद होने से 150 करोड का माल फंसा।
आगरा में सात सितंबर को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें। सर्वाधिक कोरोना के मरीज वाला दूसरा देश बना भारत, देश में 90 हजार से ज्यादा नए मरीज, दुनिया में एक दिन में अब तक के सर्वाधिक, एक दिन में 73642 मरीज ठीक हुए, 1065 की मौत। पशुधन घोटाले में राज्यमंत्री जय प्रकाश से सवा घंटे पूछताछ, मंत्री के बयान दर्ज, कहा मुझे कुछ नहीं मालुम। मुंबई चेन्नई के साथ 19 सितंबर से बजेगा आईपीएल का बिगुल, तीन जगह आठ टीमें 53 दिन में 60 मैच खेलेंगी। आपका डाटा बनेगा आपकी ताकत, बिना मंजूरी नहीं हो सकेगा इस्तेमाल, निजी डाटा की सुरक्षा के लिए सरकार ने बनाया मसौदा, एक अक्टूबर तक नागरिकों से मांगे गए सुझाव, डाटा तक पहुंच व इस्तेमाल होगा आसान। कोरोना काल में हुए आगरा सहित छह जिलों के पुलिस कर्मियों के तबादले रदृद। महाराष्ट्र के सीएम उदृधव ठाकरे के बांद्रा स्थित निजी आवास मातोश्री में दुबई के अंडरवल्र्ड डॉन दाउद इब्राहिम का फोन आने के बाद बढाई सुरक्षा। आनलाइन क्लास में आंखों से 33 सेंटीमीटर दूर रखें मोबाइल लैपटॉप, दिल्ली सहित देश में कोरोना काल में बंद की गई मेट्रो आज से पटरी पर। जमीन विवाद में लखीमपुर में पूर्व विधायक की मौत, हत्या का मुकदमा। राजनाथ ने ईरान से सुरक्षा मुदृदे पर चर्चा की, अभिनेत्री रिया से छह घंटे तक पूछताछ। श्मशान में यशपाल की जगह गुरुवचन का अंतिम संस्कार, मेरठ में बदले शव। राष्ट्रपति ट्रंप सटटेबाजों की पहली पसंद, सर्वे में बिडेन को बढत, ब्रिटेन के बर्घिमस में चाकू बाजी, वैक्सीन को लेकर ट्रंप पर भरोसा नहीं हेरिस। सही समय से फैसला लेते तो नतीजे और होते। अर्जुन कपूर, मलाइका अरोडा कोरोना पॉजिटिव।
अमर उजाला.. 58 दिन से नहीं किया निरीक्षण, बिना परमिट दौड रहीं 200 एंबुलेंस, आरटीओ की टीम ने 10 जुलाई को सीज की थीं 11 एंबुलेंस।
महुआखंडा जाएगी पीएसी यार्ड की टेंडर प्रक्रिया शुरू।
मंटोला काजीापडा में घरों के दरवाजों तक कीचड, पैदल निकलना मुश्किल।
कोरोना का इलाज कर रहे 12 अस्पतालों में से नौ में आग से बचाव के इंतजाम अधूरे, अहमदाबाद ओर विजयवार्ड में हादसे के बाद अग्निशमन विभाग ने जांच कर प्रशासन को सौंपी रिपोर्ट।
दैनिक जागरण ..निजी अस्पताल में आक्सीजन खत्म, एसएन में बेड हुए फुल
सदर में काफी कैफे में युवक युवतियों के आने का विरोध पथराव
10 जिलों में सप्लाई हो रहा था नकली मोबिल आयल
वाटरवक्र्स से जीवनीमंडी तक का रास्ता बंद
हिंदुस्तान.. लेडी लॉयल की कोरोना संक्रमित नर्स की मौत, रात को हुई मौत, लेडी लॉयल दो दिन के लिए सील
भाजपा जिलाध्यक्ष भानु महाजन पर 5 34 करोड जीएसटी चोरी का आरोप
कोरोना जांच में निगेटिव तो कभी पॉजिटिव
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/