आगरालीक्स ..आगरा में ताजमहल और आगरा किला 188 दिन बाद खुलेंगे, ताजमहल का एक दिन में केवल 5000 पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर सकेंगे। जबकि आगरा किला में एक दिन में 2500 पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा।
आगरा में कोरोना संक्रमण के बाद मार्च में ताजमहल, आगरा किला सहित अन्य स्मारक बंद कर दिए गए थे, एक सितंबर से ताजमहल और आगरा किला को छोडकर अन्य स्मारक खोल दिए गए। अब 21 सितंबर से ताजमहल और आगरा किला पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा, इस तरह ताजमहल 188 दिन बंद रहने के बाद खुलेगा, इससे पहले कभी भी ताजमहल इतने दिनों के लिए बंद नहीं रहा है।
भारत पाक युद्ध के दौरान बंद रहा था ताजमहल
जानकारों के अनुसार, 1971 में भारत पाक युद्ध के दौरान दिसंबर में ताज महल को सुरक्षा के लिए 15 दिन के लिए बंद किया गया था, इससे बाद यमुना में बाढ आने पर 1978 में ताजमहल को बंद किया गया था। यह तीसरा मौका है जब ताजमहल बंद किया गया है, वह भी रिकॉर्ड 188 दिन के लिए।
इस तरह ताजमहल का कर सकेंगे दीदार
ताजमहल में प्रतिदिन सुबह से दोपहर और दोपहर से शाम के दो स्लॉट में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा, एक स्लॉट में 2500 पर्यटक होंगे, इस तरह दो स्लॉट में 5000 पर्यटक ताजमहल का दीदार कर सकेंगे।
आगरा किला में दो दो स्लॉट में पर्यटकों को प्रवेश दिया जाएगा। यहां पहले स्लॉट में 1200 और दूसरे स्लॉट में 1300 पर्यटक प्रवेश कर सकेंगे। इस तरह एक दिन में 2500 पर्यटक ताजमहल का दीदार कर पाएंगे।