आगरालीक्स...आगरा के संजय प्लेस इलाके की हवा खतरनाक श्रेणी में पहुंची. जानिए आपके इलाके के पास कितना है एक्यूआई…
आगरा में सर्दी के आगमन के साथ ही वायु प्रदूषण का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है. दिवाली की रात को आगरा का एक्यूआई औसत में 200 से अधिक रहा तो वहीं आज सोमवार को शाम छह बजे आगरा का औसत एयर क्वालिटी इंडैक्स 185 रहा.
संजय प्लेस में सबसे ज्यादा खतरनाक
आगरा में शाम छह बजे जारी किए गए एयर क्वालिटी इंडैक्स में संजय प्लेस की आवोहवा सबसे ज्यादा खतरनाक दर्ज की गई है. यहां का एक्यूआई शाम छह बजे 281 रहा. इसके अलावा शास्त्रीपुरम में 195, मनोहरपुर में 172, सेक्टर 3बी आवास विकास में 165, शाहजहां गार्डन के आसपास 161 और रोहता क्षेत्र में 148 एक्यूआई रहा.