आगरालीक्स.. आगरा का 9 सितंबर का प्रेस रिव्यू, आगरा में रेस्टोरेंट और होटलों में वीकएंड मस्ती, रविवार का प्रतिबंध खत्म, गारमेंट फेयर में 90 लाख के आर्डर मिले।

आगरा में 9 सितंबर को प्रकाशित खबरें, गलवां दोहराने की साजिश, रेजांग ला में भारत चीन आमने सामने। धारदार हथियारों के साथ आए चीनी सैनिक, रोका तो चलाई गोलियां। भारतीय जवानों ने किया नाकाम। चीन ने माना अरुणाचल से लापता युवक उसके पास, कंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा भारत को सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर रहा पडोसी देश। रेटिंग एजेंसियों का दावा, अगले साथ भारत की विकास दर रहेगी 10 फीसद से ज्यादा। सीएम योगी ने की बडी कार्रवाई, भ्रष्टाचार में प्रयागराज एसएसपी निलंबित। यूपी सरकार के केंद्रीय मंत्री मोती सिंह को धमकी, एनकाउंटर हुआ तो दौडाकर छेदेंगे।देवसरा ब्लॉक की प्रमुख माधुरी यादव के पति सभापति यादव ने कहा एनकाउंटर हुआ तो दौडाकर छेदेंगे। ड्रग्स मामले में रिया अरेस्ट, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, यूपी में रविवार को चल रही साप्ताहिक बंदी भी खत्म, कंटेनमेंट जोन छोड सभी जगह होटल और रेस्टोरेंट खुलेंगे। राम मंदिर के खंभों का निर्माण पांच महीने में होगा। रूस ने आम जनता के लिए वैक्सीन उतारी। यूपी में गरीबों के लिए आरक्षण लागू, रेल यात्रियों को चूना लगा रहा था साइबर गैंग, प्रतिबंध से बाहर आने को पबजी ने चीन से नाता तोडा, पबजी के लिए दादा के पेंशन खाते से खर्च किए दो लाख 34 हजार। शिक्षण संस्थानों में होंगे हैंड वॉश और मास्क, दो गज की दूरी जरूरी, 21 सितंबर से नौंवी और 12 वीं के छात्रों के लिए आंशिक रूप से खुलेंगे स्कूल, दिशा निर्देश किए जारी। कंटेनमेंट जोन में रहने वाले शिक्षक, छात्र और कर्मचारियों के स्कूल आने पर रोक, बायोमेट्रिक तरीके से लगेगी हाजिरी।

अमर उजाला केमिकल और सोल फैक्ट्री में अग्निकांड की जांच करेगी छह अधिकारियों की टीमें 14 घंटे में आग पर पाया जा सका काबू, फैक्ट्री पर अग्निशमन विभाग का नहीं था अनापत्ति प्रमाण पत्र।
आग बुझाने के अधूरे इंतजाम पर एडीएम ने नौ अस्पतालों को दिया नोटिस, एक महीने का दिया गया समय।
जीवनी मंडी गधापाडा रोड पर जाम, पाइप लाइन डाले जाने से यातायात इंतजाम फेल।

दैनिक जागरण कोरोना के नए केस बढे, ठीक होने वालों की संख्या हो रही कम
बैंक के 14 कर्मचारी, एडीआरडीए के जवान सहित कोरोना के 89 नए केस।
थाना छत्ता में पडोसियों में विवाद होने पर पहुंची पुलिस, महिला का आरोप दरोगा ने जमीन पर गिराकर पीटा, गाली गलौज की।

हिंदुस्तान एसएसपी कार्यालय के गेट पर महिला ने बच्चों के साथ की आत्महत्या की कोशिया, बचाया। पुलिस ने महिला से मारपीट करने के आरोप में देवर को अरेस्ट किया।
एसएन का आइसोलेशन वार्ड फुल, नया वार्ड हुआ शुरू। चार केंद्रों पर 2591 छात्रों ने दी बीटेक अंतिम वर्ष की परीक्षा।
गारमेंट पफेयर के पहले दिन मिला 90 लाख का आर्डर, होटल होलीडे इन में आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया है फेयर।

आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/