आगरालीक्स… आगरा में मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए के लिए अधिकारी करेंगे जागरूक, मास्क ना लगाने वाले व्यापारियों का साथ नहीं देंगा व्यापार मंडल.
आगरा में अब रविवार को भी बाजार खुले रहेंगे, साप्ताहिक बंदी वाले दिन ही बाजार बंद रहेंगे। ऐसे में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए डीएम प्रभु एन सिंह ने अधिकारियों की टीम गठित की है, यह टीम नौ से 16 सितंबर तक दोपहर में भीड भाड वाले स्थानों पर जाकर लोगों को करेंगे जागरूक।
कार्रवाई का विरोध नहीं करेगा व्यापार मंडल
मास्क ना पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा 500 रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही दुकान और शोरूम बंद कराए जा रहे हैं। इसका विरोध भी किया जा रहा है। ऐसे में व्यापार मंडल ने स्पष्ट किया है कि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रोटोकॉल का पालन ना करने वालों का साथ व्यापार मंडल नहीं देगा।