आगरालीक्स ..कोरोना संक्रमण के बीच आगरा के अंबेडकर विवि के बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्रों की आज से परीक्षा शुरू. तीन पाली में 366 केंद्रों पर 37 हजार छात्र परीक्षा देंगे।
विवि द्वारा 11 सितंबर से आगरा के साथ ही मथुरा, फीरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, हाथरस, कासगंज, अलीगढ के कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं शुरु की जा रही हैं।पहले दिन 366 केंद्रों पर 37 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। पहली पाली सुबह सात से नौ, दूसरी पाली 11 से एक व तीसरी पाली तीन से पांच बजे तक है।
दो घंटे की परीक्षा, बुखार होने पर अक्टूबर में होगी परीक्षा
विवि की परीक्षा दो घंटे की होगी और बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र आएगा, परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी, इसमें तापमान आता है और बुखार है तो परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा, ये छात्र अक्टूर में परीक्षा दे सकेंगे।
परीक्षा कक्ष कराया जाएगा सैनेटाइज
कोरोना से बचाव के लिए हर पाली के बाद हर कक्ष, फर्नीचर को सैनिटाइज किया जाएगा।केंद्रों के मुख्य गेट पर साबुन, सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है। मास्क अनिवार्य होगा।एक कमरे में 50 से अधिक छात्र नहीं बैठाए जाएंगे।सैनिटाइजेशन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए विवि द्वारा हर केंद्र को 10 हजार रुपये दिए गए हैं।
विवि की परीक्षा का फाइल फोटो