आगरालीक्स.. आगरा में अब 14 स्पेशल ट्रेनों का ठहराव होगा, पहले दिन शनिवार को खजुराहो कुरुक्षेत्र स्पेशल स्ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। पहले दिन शनिवार को खजुराहो कुरुक्षेत्र स्पेशल स्ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची।
देश भर में 80 स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं, इसमें से 14 ट्रेनें का ठहराव आगरा कैंट स्टेशन पर होगा। इसमें से खजुराहो कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन का पांच मिनट का ठहराव था, ट्रेन पांच मिनट बाद रवाना हो गई। पीआरओ एसके श्रीवास्तव का कहना है रविवार को स्पेशल ट्रेनें आगरा कैंट पहुंचेगी।