आगरालीक्स.. आगरा में हलक सुखा देने वाली गर्मी पड रही है, लोग पसीना पसीना हो रहे हैं, पढे कब मिलेगी गर्मी से राहत।
रविवार को तेज धूप और गर्मी से सुबह से ही लोग परेशान हैं, धूप में पसीना पसीना हो रहे हैं, बार बार प्यास लग रही है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, इससे पहले शनिवार को भी धूप से लोग परेशान रहे, अधिकतम तापमान तीन डिग्री अधिक 36.6 डिग्री रहा।
17 सितंबर तक गर्मी, 18 को हो सकती है बारिश
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में धूप और तेज होगी, 17 सितंबर तक धूप निकलने से तापमान और बढेगा और यह 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। 18 सितंबर से मौसम बदलने की संभावना है, बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है।
आईएमडी का पूर्वानुमान
12-Sep 27.0 39.0 Mainly Clear sky
13-Sep 28.0 38.0 Mainly Clear sky
14-Sep 28.0 38.0 Mainly Clear sky
15-Sep 28.0 38.0 Mainly Clear sky
16-Sep 26.0 37.0 Mainly Clear sky
17-Sep 28.0 36.0 Mainly Clear sky
18-Sep 28.0 37.0 Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm