आगरालीक्स ..आगरा में पहले दिन 1235 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया, इसमें चीन सहित विदेशी पर्यटकों ने भी ताजमहल का दीदार किया।
17 मार्च से बंद ताजमहल 21 सितंबर को खुल गया, सुबह 5 45 पर ताजमहल का प्रवेश द्वारा खुलते ही पर्यटक लाइन में लग गए और ताजमहल का दीदार किया। पूर्वी गेट से सबसे पहले चीन के पर्यटक एल चीया और पश्चिमी गेट से दिल्ली के पर्यटक शुभम सिंह ने प्रवेश किया। वहीं, पहले दिन ताजमहल का दीदार करने के लिए 20 विदेशी पर्यटक पहुंचे, पहले दिन 20 विदेशी पर्यटक सहित 1235 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
आगरा किला पहुंचे 248 पर्यटक
ताजमहल का दीदार 1235 पर्यटकों ने किया। वहीं, आगरा किला का दीदार करने के लिए 248 पर्यटक पहुंचे। इसमें 5 विदेशी पर्यटक थे।
मेहताब बाग से 136 पर्यटकों ने किया ताज का दीदार
वहीं, यमुना के दूसरे किनारे पर स्थित मेहताब बाग में 136 पर्यटक पहुंचे, इन्होंने मेहताब बाग से ताजमहल का दीदार किया। सिकंदरा में 116 और फतेहपुर सीकरी में 92 पर्यटक पहुंचे।