आगरालीक्स ..आगरा में अब स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को मैसेज भेजा जा रहा है, 30 सितंबर तक छह महीने की फीस जमा नहीं की तो प्रवेश निरस्त माना जाएगा।

आगरा में अभिभावकों का कहना है कि स्कूलों ने उन्हें मैसेज भेजे हैं कि 29 सितंबर तक पिछले महीनों की पूरी फीस जमा करा दें। ऐसा न होने पर मान लिया जाएगा कि अभिभावक छात्र-छात्राओं को स्कूल में नहीं पढ़ाना चाहते और आगे की कार्यवाही की जाएगी।
रिजल्ट चाहिए तो फीस जमा करें
कुछ स्कूलों में आनलाइन क्लासेज के बाद आनलाइन परीक्षा कराई गईं, स्कूल प्रबंधन ने पैरेंटस को मैसेज भेजा है कि पफीस जमा कराएंगे तो ही रिजल्ट देख सकेंगे। फीस जमा ना करने वाले छात्रों के परीक्षा के अंक नहीं बताए जाएंगे।