आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में बीटेक कर रहे बैंक अधिकारी के इकलौते बेटे की मौत, फेसबुक प्रोफाइल और मोबाइल के कांटेक्ट डिलीट.
147 नेहरू नगर निवासी सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में सहायक प्रबंधक व संस्कार भारती के पदाधिकारी राजेश शर्मा का 21 साल का इकलौता बेटा शुभांकर शर्मा आसोम के सिल्वर कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। उन्होंने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के समय वह कॉलेज की छुट्टी होने पर घर आ गया था। तब से वह घर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। दो मंजिल घर में राजेश पंडित, उनकी पत्नी अर्चना और इकलौता बेटा शुभांकर रह रहे थे। बेटी शुकृति फरीदाबाद में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करती है।

साेमवार रात आठ बजे अर्चना घर के सामने रोड पर टहल रही थीं। राजेश पंडित बाहर थे, तभी अचानक उन्हें द्वितीय तल की छत पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। छत पर पहुंचे तो शभांकर खून से लथपथ पडा था, कनपटी पर गोली लगी थी, पास में ही राजेश पंडित की लाइसेंसी रिवाल्वर पडी हुई थी। उसने अपना फेसबुक प्रोफाइल डिलीट कर दिया। मोबाइल की कांटेक्ट लिस्ट से सभी नंबर भी डिलीट कर दिए। इनकमिंग कॉल और आउट गोइंग कॉल्स भी डिलीट हैं। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसकी जांच की जा रही है।