आगरालीक्स ..आगरा के एसएन की डॉक्टर, जूनियर डॉक्टर सहित कोरोना के 69 केस आए हैं, कुल संख्या 5630.
आगरा में सोमवार 28 सितंबर को कोरोना के 69 नए केस आए हैं, इससे कोरोना संक्रमितों की संख्या 5630 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमित 4642 मरीज ठीक हो गए हैं, 124 मरीजों की मौत हो चुकी है, अब 864 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों से आए कोरोना के नए केस
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की डॉक्टर, करकुंज आवास विकास कॉलोनी निवासी 47 साल की महिला मरीज, सदर निवासी 80 साल के मरीज, 42 साल के जानकी पैलेस देवरी रोड निवासी मरीज, 45 साल की संजय प्लेस निवासी महिला मरीज, भगवान नगर बल्केश्वर निवासी 62, 58 और 54 साल के मरीज, असोपा हॉस्पिटल कॉम्प्लेक्स निवासी 30 साल के मरीज, 58 साल के बेनारा फैक्ट्री के पास सिकंदरा निवासी मरीज,46 साल की डौकी निवासी मरीज, 52 साल के नगला प्यारे लाल ताजगंज निवासी मरीज, 29 साल के ग्वालियर रोड निवासी मरीज, वेस्ट अर्जुन नगर निवासी 63 और 60 साल के मरीज, 41 साल की न्यू सुरक्षा विहार कॉलोनी निवासी मरीज, खंदारी निवासी 85, 47, 38, 12 और नौ साल के बालक, 59 और 53 साल के नगला पदी निवासी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।