आगरालीक्स ..आगरा के अंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों के बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के 84 हजार छात्रों को प्रमोट कर दिया है।
कोरोना संक्रमण के चलते अंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों के बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा नहीं हुई है, इन छात्रों को आगे की क्लास में प्रमोट किया जा रहा है। ऐसे में विवि ने सोमवार को 84 हजार बीए प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को प्रमोट कर दिया।
1.80 लाख किए गए प्रमोट
विवि प्रशासन अभी तक बीए, बीएससी, बीकॉम और एमए एमससी और एमकॉम के 1.80 लाख छात्रों को प्रमोट कर चुका है।