आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर में पुलिस का छापा, आईपीएल में सटा लगाते हुए तीन सटोरिया अरेस्ट। कैश, मोबाइल और टीवी जब्त।
आईपीएल 2020 में सोमवार को मुंबई और बैंगलुरू के बीच मैच था, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में सोमवार रात को पुलिस ने ब्रज विहार कमला नगर में छापा। पुलिस ने आईपीएल में सटटा लगाते हुए तीन सटोरियों को अरेस्ट कर लिया। इनके पास से 22 हजार कैश, छह मोबाइल और टीवी जब्त की है।
दिल्ली से चल रहा था आगरा में सटटा
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सटोरिए दिल्ली के एक बडे सटोरिए के संपर्क में थे और आगरा में सटटा का दाव लगवा रहे थे।
तीन सटोरिए अरेस्ट
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने मीडिया को बताया कि सटटा लगाते हुए शरयू धाम कर्मयोगी एन्क्लेव के गौरव पाराशर, मीना मार्केट न्यूआगरा निवासी शशांक सारस्वत और भूड का बाग निवासी सौरभ तिवारी को अरेस्ट किया है, इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।