आगरालीक्स ..आगरा में हॉस्पिटल संचालक और डॉक्टर के बीच मारपीट के मामले में दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है। आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुधीर धाकरे ने यशवंत हॉस्पिटल, न्यू आगरा के संचालक डॉ सुरेंद्र भगौर सहित अज्ञाप पर जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, डॉ सुरेंद्र भगौर ने डॉ सुधीर धाकरे के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है।
ये था मामला
रविवार 27 सितंबर को आगरा के हीराबाग निवासी आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुधीर धाकरे का न्यू आगरा में डायग्नोस्टिक सेंटर है, इसके बगल में डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर का यशवंत हॉस्पिटल है। डॉ सुधीर धाकरे का आरोप है कि उनके साथ डॉ सुरेंद्र कुमार भगौर ने मारपीट की, उनकी पत्नी के भी चोट आई है।
गाडी पार्क करने को लेकर विवाद
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि डाफ सुधीर धाकरे और डॉ सुरेंद्र सिंह भगौर के बीच गाडी की पार्किंग को लेकर विवाद हो गया था। डॉ सुधीर धाकरे का आरोप है कि वे अपने घर पहुंचे, अपनी गाडी खडी की, इसी दौरान भगौर ने गाली गलौज कर दी, मारपीट करने के साथ फायरिंग की।