आगरालीक्स.. आगरा में आलू और टमाटर के रेट बेलगाम हो रहे हैं, आलू 35 रुपये प्रति किलो से अधिक बिक रहा है, टमाटर के रेट भी 60 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच में बने हुए हैं।
आगरा में सब्जी महंगी हो गई है, पिछले एक महीने से आलू के रेट लगातार बढ रहे हैं। आलू के रेट 30 रुपये से बढकर 35 से 50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। इसी तरह टमाटर के रेट भी 60 से 80 रुपये के बीच में बने हुए हैं, ये कम नहीं हो रही है। सब्जियों में तौरई, लौकी, फूल गोभी से लेकर अदरक तक के रेट लगातार बढ रहे हैं।
दाल पर भी महंगाई
सब्जियों के साथ ही दाल पर भी महंगाई है, दालों के भी रेट बढ गए हैं, पांच से 10 रुपये प्रति किलो तक दाल के रेट बढे हैं ।