आगरालीक्स। आगरा में सोने-चांदी के भाव आज क्या है जानिये। साथ ही देश-दुनिया की प्रमुख खबरें।
नमामि गंगे के कई प्रोजेक्ट शुरू
मोदी सरकार के लिए शुरुआत में बेहद अहम कगे नमामि गंगे प्रोजेक्ट में आज एक नई कड़ी जुड़ने जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नमामि गंगे फाउंडेशन के अंतर्गत आज उत्तराखंड में छह मेगा प्रोजेक्ट का वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं में 6 करोड़ 88 लाख लीटर प्रतिदिन की क्षमता वाले एक नये एसटीपी (अपशिष्ट जलशोधन) संयंत्र का निर्माण, हरिद्वार के जगजीतपुर में 27 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का अपग्रेडेशन वाले एसटीपी का निर्माण शामिल है।
संक्रमितों और मौत का आंकड़ा घटा
कोरोना वायरस से अब तक दुनिया में दस लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है तथा तीन करोड़ से ज्यादा संक्रमित हुए हैं। भारत में अभी कोरोना का कोहराम बरकरार है। हालांकि बीते 24 घंटों में 70,589 नए संक्रमितों का पता चला है। इसी अवधि में 776 लोगों की मौत हुई है, जो पिछले 27 दिनों में सबसे कम है। देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 61 लाख से ज्यादा हो गया है। राहत की बात यह है कि इस बीच रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या में भी बड़ा उछाल आया है।
एमनेस्टी इंडिया ने रोका कामकाज
वैश्विक मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने भारत में अपना कामकाज रोक दिया है। संगठन के कार्यकारी निदेशक ने बताया कि भारत सरकार ने बीती 10 सितंबर को संस्था के सभी एकाउंट फ्रीज कर दिए, जिसके चलते एमनेस्टी को अपे स्टाफ की छंटनी करनी पड़ी। संस्था ने भारत सरकार पर निराधार और प्रेरित होकर कार्यवाही करने का आऱोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से भारत उनके विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। दिल्ली दंगों और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर संस्था द्वारा आवाज उठाए जाने पर सरकार ने कार्रवाई की है।
उपेन्द्र कुशवाह ने तोड़ा यूपीए से नाता
रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाह ने यूपीए से नाता तोड़ने जा रहे हैं। इसकी औपचारिक घोषणा आज दोपहर दो बजे की जाएगी। पता चला है कि कुशवाह बहुजन समाज पार्टी तथा वीआईपी पार्टी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बनाकर बिहार चुनाव में उतरेंगे। यूपीए से मोहभंग होने के बाद उपेंद्र कुशवाह एनडीए के भी संपर्क में थे लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने पर उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाने की योजना बनाई है। इस नए गठबंधन का नेतृत्व उपेंद्र कुशवाह करेंगे।
आगरा में क्या हैं सोने-चांदी के भाव
आगरालीक्स। आगरा में सोने-चांदी के भाव आज क्या है जानिये। आगरा ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि आज सोना 99.5 जीएसटी सहित 51,936 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना 99.99 जीएसटी सहित 52,188 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे।
वायदा बाजार में आज सोने के भाव 50,194 रुपये दस ग्राम पर खुले, जो दोपहर में बढ़कर 50,283 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। इसी प्रकार चांदी 60,610 रुपये प्रतिकिलो पर खुली जो दोपहर में 60703 रुपये प्रतिकिलो पर पहुंच गई।