अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में दिल्ली के एम्स द्वारा सीबीआई को आज सौंपी गई बिसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत को जहर नहीं दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
एम्स ने सीबीआई को सौंपी बिसरा रिपोर्ट
सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह के बिसरा में जहर नहीं मिला है। एम्स के डाक्टरों को सुशांत सिंह के शऱीर में कोई आर्गेनिक जहर नहीं मिला है। यद्यपि कूपर अस्पताल को अभी आरोपों से मुक्त नहीं किया गया है। कूपर अस्पताल के डाक्टरों ने सुशांत सिंह ऑटोप्सी की गई थी, जिस पर कई सवाल खड़े हो गए थे। सुशांत के गले पर निशान और उशकी मौत की टाइमिंग पर भी कूपर अस्पताल की रिपोर्ट में कुछ नहीं लिखा गया था। एम्स की रिपोर्ट में साफ है कि कूपर अस्पताल ने रिपोर्ट देने में लापरवाही बरती और उस रिपोर्ट को विस्तार से देखने की जरूरत बताई गई।
रिया की जमानत पर सुनवाई आज
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। रिया की जमानत खारिज करने के लिए एनसीबी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया है। एनसीबी के अनुसार रिया के भाई शोविक ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वह अब्दुल बारित, कैजान और जैद के जरिये ड्रग्स खऱीदता था। यह ड्रग्स सुशांत के पैसे से खरीदे जाते थे, जिसकी जानकारी रिया को थी। सैमुअल मिरांडा ने भी बताया था कि वह सुशांत और रिया के कहने पर ड्रग्स खऱीदता था।