आगरालीक्स..आगरा के अंबेडकर विवि के आवासीय संस्थानों का बुरा हाल है, यहां प्रवेश लेने के लिए छात्र नहीं पहुंच रहे हैं. इससे आवासीय संस्थानों के निदेशक परेशान हैं, वे कर्मचारियों से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को फोन करा रहे हैं कि वे जल्द प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर लें।
आगरा के अंबेडकर विवि में दो दर्जन आवासीय संस्थान हैं, यहां एमबीए, बीबीए, होटल मैनेजमेंट, एमएसडब्ल्यू के साथ, होम साइंस के साथ ही बीए और बीएससी के कोर्स संचालित हैं लेकिन प्रवेश के लिए आवेदन करने के बाद भी छात्र प्रवेश लेने नहीं आ रहे हैं।