आगरालीक्स.. आगरा के अंबेडकर विवि में बीए, बीएससी और बीकॉम में दो की जगह तीन विषय लेने पर आज विद्या परिषद की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसे कार्यपरिषद में रखा जाएगा, यहां भी अनुमति दे दी जाती है तो स्नातक में दो की जगह छात्रों को तीन विषय लेने होंगे।
आज 30 सितंबर को विद्या परिषद की बैठक होगी, इसमें इन पर निर्णय लिया जाएगा।
- एसएन मेडिकल कालेज की अध्ययन समिति की बैठक की संस्तुतियों के अनुमोदन पर विचार होगा।
- केएमआई, बेसिक साइंस इंस्टीट्यूट, फार्मेसी विभाग, रसायन विज्ञान विभाग की एकेडमिक कमेटी की बैठक की संस्तुतियों के अनुमोदन पर विचार होगा।
- समाज विज्ञान संस्थान में राजनीति शास्त्र व अर्थशास्त्र विभाग को दोबारा से संचालित किए जाने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
- भदावर विद्या मंदिर पीजी कालेज, बाह के प्राचार्य ने सुझाव दिया था कि बीए में संचालित सामान्य अंग्रेजी के शीर्षक को संशोधित कर अंग्रेजी भाषा कर दिया जाए, इस पर भी विचार किया जाएगा।
- आईईटी को अपग्रेड करने और विधि विषय के लिए संविदा पर नियुकि्तयों पर भी विचार किया जाएगा।