आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना से एक और मौत, नए केस की संख्या 50 फीसद कम, 57 नए केस, किस क्षेत्र से आए केस।
आगरा में बुधवार को 30 सितंबर को 85 साल के शाहगंज निवासी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, उन्हें सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया था, कोरोना से अभी तक 127 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 57 नए केस आए हैं, कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5760 पहुंच गई है, इसमें से 785 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।
इन क्षेत्रों से आए केस
एसएन मेडिकल कॉलेज के 29 साल के जूनियर डॉक्टर, 26 साल के भोले बाबा डेयरी क्षेत्र के मरीज, 50 साल के नाई की मंडी, 45 साल के शालीमार एन्क्लेव कमला नगर, 19 साल के देवरी रोड, 75 साल के सिकंदरा, 85 साल के शाहगंज, 49 साल के केहरई मोड, 55 साल की पचौखरा, 73 साल के बसंत विहार कमला नगर, 45 साल के अलका पुरी प्रताप नगर, 32 साल की शमसाबाद, 64 साल की सिकंदरा, 35 साल की तुलसी मैजिक कालोनी, 42 साल के क्रष्णलोक अपार्टमेंट, 29 साल की अर्जुन नगर, 50 साल के कैलाश मंदिर, 54 साल केआर नगर, 25 साल के पुष्पदीप एन्क्लेव, 64 साल के साहित्य कुंज, 50 साल नाई की मंडी के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव है।