अलीगढ़लीक्स.. हाथरस में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और दरिंदगी मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से वीडियो कांफ्रेंसिक से बात की, तीन सदस्यीय एसआईटी हाथरस के चंदपा थाने पहुंच गई है और सीओ से पूछताछ की जा रही है।
हाथरस के चंदपा थाने के एक गांव में खेत पर जा रही 19 साल की युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, उसका गला घोंटा, इससे युवती की जीभ कट गई और रीढ की हडडी टूट गई, 29 सितंबर को दिल्ली में इलाज के दौरान युवती की मौत के बाद देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। इस मामले में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवती के परिजनों से वीडियो कांफ्रेंसिक के माध्यम से बात की, इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष सचिव ग्रह भगवान स्वरूप एवं चंद्रप्रकाश पुलिस उपमहानिरीक्षक पूनम सेनानायक पीएससी आगरा जांच के लिए चंदपा थाने पहुंच गई, सीओ से पूछताछ की जा रही है।
25 लाख की आर्थिक मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी
इस मामले में सरकार ने 25 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के एक सदस्य को कनिष्ठ सहायक के पद पर नौकरी, हाथरस शहर में एक घर, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और एसआईटी द्वारा जांच कराने की घोषणा की है।